उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, आदेश जारी


राज्य सरकार की ओर से राजकीय कर्मचारियों के समान विभिन्न निगमों में भी महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए।

परिवहन निगम में भी महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया गया है। एक लाभ इसी एक जुलाई से दिया जाएगा।

53 प्रतिशत से बढ़ाकर किया 55 प्रतिशत

राजकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सरकार ने 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया था। हालांकि, परिवहन निगम में अब तक 53 प्रतिशत ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। कर्मचारी संगठन इसे लेकर लगातार विरोध दर्ज करा रहे थे।

पिछले दिनों सचिवालय में परिवहन निगम की बोर्ड बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने पर स्वीकृति दी गई थी। जिस पर शुक्रवार को परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने महंगाई भत्ता बढ़ा 55 प्रतिशत करने के आदेश जारी कर दिए।

बढ़े हुए भत्ते का लाभ निगम के करीब 2100 नियमित कर्मचारियों को सीधे तौर पर मिलेगा, जबकि करीब 3500 विशेष श्रेणी व संविदा कर्मचारियों के देयकों में भी इसी के सापेक्ष वृद्धि की जाएगी।

 

 



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *